Saturday, July 27bnmusamvad@gmail.com, 9934629245

BNMU बीएनएमयू, मधेपुरा के दो स्नातकोत्तर विभागों में विभागाध्यक्षों की नियुक्ति

विभागाध्यक्ष नियुक्त

बीएनएमयू, मधेपुरा के दो स्नातकोत्तर विभागों में विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। दोनों के शनिवार को योगदान करने की संभावना है।

उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि जंतु विज्ञान विभाग के वरिष्ठतम प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे डॉ. अरूण कुमार का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए हैं। इधर, एम. एल. टी. कॉलेज, सहरसा के डॉ. शंभू प्रसाद सिंह को विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष शोभाकांत कुमार का स्थान लेंगे।