Search
Close this search box.

NSS डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम
———
डाॅ. भीमराव अंबेडकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनका नाम देश-दुनिया के प्रमुख शिक्षाविद्, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री एवं संविधान विशेषज्ञ में शामिल है और उन्हें दुनिया में ज्ञान के प्रतिक माना जाता है।

यह बात दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कही। वे मंगलवार को डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल दलितों के मसीहा नहीं थे, बल्कि वे संपूर्ण मानवता के उन्नायक थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक न्याय एवं मानवाधिकार की रक्षा हेतु संघर्ष किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से सभी लोगों के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुता की गारंटी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर ने हमें ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का संदेश दिया है। हम शिक्षित होंगे, तभी हम अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को जान सकेंगे।

मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर ने दुनिया को मानववाद का संदेश दिया। उनके मानववाद को केन्द्र में रखकर ही देश का विकास हो सकता है।

इस अवसर पर अतिथि व्याख्याता डॉ. राकेश कुमार, डॉ. शहयार अहमद, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, डॉ. अंकेश, डॉ‌. मीनू सोडी, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, मिथिलेश कुमार एवं प्रवेश कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]