Search
Close this search box.

सुप्रसिद्ध दार्शनिक प्रो. इंद्रदेव नारायण सिन्हा का निधन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुप्रसिद्ध दार्शनिक प्रो. इंद्रदेव नारायण सिन्हा का निधन

———

विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त) तथा दर्शन परिषद्, बिहार की शोध-पत्रिका ‘दार्शनिक अनुगूंज’ के प्रधान संपादक सुप्रसिद्ध दार्शनिक प्रो. (डॉ.) इंद्रदेव नारायण सिन्हा का रविवार को सुबह तीन बजे देहावसान हो गया। वे 86 वर्ष के थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी रेणुका सिन्हा तथा दो सुपुत्रों सुदीप एवं राहुल सहित एक भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

प्रो. सिन्हा के निधन पर दार्शनिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। सभी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने इसे न केवल दर्शनशास्त्र, बल्कि पूरे शिक्षा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है।

दर्शन परिषद्, बिहार के महासचिव सह पटना विश्वविद्यालय, पटना के परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्यामल किशोर ने बताया कि प्रो. सिन्हा ने दर्शन परिषद्, बिहार को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाई। उनके महनीय योगदान के लिए उन्हें परिषद् द्वारा इसके सबसे बड़े सम्मान सोहन राज लक्ष्मी देवी तातेड़, जोधपुर (राजस्थान) लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वे दर्शन परिषद्, बिहार तथा अखिल भारतीय दर्शन परिषद् दोनों संगठनों के सामान्य अध्यक्ष भी रह चुके थे।

परिषद् की अध्यक्ष सह दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना की पूर्व अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह ने बताया कि प्रो. इंद्रदेव नारायण सिन्हा हमेशा दर्शनशास्त्र के विकास हेतु प्रतिबद्ध रहे। उनके निधन से हमने दर्शनशास्त्र के एक मर्मज्ञ विद्वान एवं मार्गदर्शक को खो दिया है।

आईसीपीआर, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष सह दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेशचन्द्र सिन्हा ने कहा कि प्रो. इंद्रदेव नारायण सिन्हा पाश्चात्य दर्शन के बड़े ज्ञाता थे और उनकी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान थी। उनके निधन से दार्शनिक जगत में जो रिक्तता आई है, उसकी भरपाई मुश्किल है।

शोक व्यक्त करने वालों में अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के अध्यक्ष प्रो. जटाशंकर, महासचिव प्रो. जे. एस. दुबे, आईसीपीआर के सदस्य-सचिव प्रो. सच्चिदानंद मिश्र, दर्शन परिषद्, बिहार के उपाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार सिंह (पटना) एवं प्रो. अभय कुमार (मुजफ्फरपुर), संयुक्त सचिव प्रो. किस्मत कुमार सिंह (आरा), प्रो. पूर्णेन्दु शेखर (भागलपुर), प्रो. अवधेश कुमार सिंह (बेगूसराय) एवं डॉ. सुधांशु शेखर (मधेपुरा), कोषाध्यक्ष प्रो. वीणा कुमारी (पटना) तथा संपादक द्वय डॉ. नागेन्द्र मिश्र (पटना) एवं डॉ. विजय कुमार (मुजफ्फरपुर) के नाम शामिल हैं।

सभी शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे प्रो. सिन्हा की आत्मा को शांति प्रदान करे और सभी परिजनों, मित्रों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में संबल दे। परिषद् द्वारा जल्द ही प्रो. सिन्हा के सम्मान में एक ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।