Search
Close this search box.

सांसद ने दिया महाविद्यालय के लिए 25 लाख की स्वीकृति का भरोसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*सांसद ने दिया महाविद्यालय के लिए 25 लाख की स्वीकृति का भरोसा*

बीएनएमयू, मधेपुरा के सीनेटर एवं ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने रविवार को सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामैत से शिष्टाचार भेंट कीं और उनसे अपने महाविद्यालय की वर्तमान स्थिति पर सार्थक संवाद किया।

चर्चा के क्रम में डॉ. शेखर ने बताया कि इस महाविद्यालय की स्थापना सन् 1970 में हुई थी। यहां विज्ञान एवं कला के कुल 15 विषयों में स्नातक स्तर तक की पढ़ाई होती है। लेकिन विज्ञान प्रयोगशालाएं अप-टू-डेट नहीं हैं। यहां आधुनिक उपकरणों एवं संसाधनों से युक्त उन्नत प्रयोगशाला स्थापित करने की अत्यंत आवश्यकता है।

सांसद ने सीनेटर की बातों को गंभीरता से सुना और महाविद्यालय के विकास हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने तत्काल ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर में प्रयोगशालाओं के निर्माण एवं विकास हेतु अपनी सांसद निधि से पच्चीस लाख रुपए की स्वीकृति का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीस वर्षों के कार्यालय में बिहार में शिक्षा की स्थिति में अमूल-चूल परिवर्तन हुआ है और विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं का भी विकास किया जा रहा है। सरकार द्वारा महिलाओं, गरीबों एवं वंचितों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए कई युगांतरकारी कदम उठाए गए हैं। इससे उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात बढा है।

इसके पूर्व सीनेटर ने सांसद का अंगवस्त्रम्, पाग, स्मारिका एवं स्वरचित पुस्तक ‘सामाजिक न्याय : अंबेडकर-विचार एवं आधुनिक संदर्भ’ भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र भी उपस्थित थे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।