Search
Close this search box.

सभी सेवानिवृत्त समन्वयकों का होगा सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*सभी सेवानिवृत्त समन्वयकों का होगा सम्मान*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग से सेवानिवृत्त हुए तीन पूर्व समन्वयकों का विदाई- सह- सम्मान समारोह अगस्त माह में आयोजित किया जाएगा। इस आशय का निर्णय शुक्रवार को प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि कुलपति प्रो. बी. एस. झा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय लगातार प्रगतिपथ पर अग्रसर है। यहां लगातार शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीसीए विभाग को भी सक्रिय किया जा रहा है।

समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि विभाग में अब तक पांच समन्वयक हो चुके हैं। इनमें क्रमशः डॉ. विमल सागर, डॉ. नरेन्द्र श्रीवास्तव, बिजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. कपिलदेव प्रसाद एवं डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन के नाम शामिल हैं। इनमें से बाद के तीन सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अगस्त माह में इन तीनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष के. के. भारती, असिस्टेंट प्रोफेसर नीतीश कुमार, कार्यालय सहायक रणवीर कुमार, प्रयोगशाला सहायक राजदीप कुमार, अशोक मुखिया आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक 

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]