Search
Close this search box.

संवाद कार्यक्रम 16 अप्रैल, 2025 को।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*संवाद कार्यक्रम 16 अप्रैल, 2025 को*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के सौजन्य से विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग में 16 अप्रैल, 2025 (बुधवार) को अ. 1:00 बजे से रामचरित मानस में राष्ट्रीय चेतना विषयक संवाद का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है।

*प्रो. रंजय प्रताप सिंह होंगे मुख्य वक्ता*
महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डी. ए. वी. कॉलेज, कानपुर में दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष तथा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में विद्या परिषद् के संयोजक प्रो. रंजय प्रताप सिंह होंगे। वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देर शाम सड़क मार्ग से मधेपुरा पहुंच चुके हैं।

*पूर्व कुलपति होंगे मुख्य अतिथि*
उन्होंने बताया कि संवाद में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) ज्ञानंजय द्विवेदी होंगे। विशिष्ट अतिथि सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद यादव एवं सम्मानित अतिथि मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार मल्लिक होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष देव प्रसाद मिश्र करेंगे। इस अवसर पर मानविकी संकाय के सभी विषयों के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन