Search
Close this search box.

संघे शक्ति कलयुगे।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संघे शक्ति कलयुगे
——–
अकेले-अकेले हम बहुतेरे व्यक्तिगत उपलब्धियों को प्राप्त कर सकते हैं‌ और कुछ-कुछ क्रांतिकारी बदलाव भी कर सकते हैं। लेकिन वास्तविक रुपांतरण तो संगठन के माध्यम से ही हो सकता है- संगठन ही असली शक्ति है। (संघे शक्ति कलयुगे।)

अतः हम सबों को चाहे हम जिस किसी भी संगठन से जुड़े हों, उसके लिए कुछ-न-कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। इसी भावना के साथ आज रविवार की शाम अपने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मधेपुरा नगर कार्यालय (विद्यार्थी भवन) में कुछ देर रहा।

आप सभी जानते हैं कि किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता, कोष, कार्यक्रम एवं कार्यालय का काफी महत्व है। हमारे लिए संतोष की बात है कि हमारे तत्कालीन साथियों के अथक परिश्रम से हमारा एक कार्यालय लगभग बनकर तैयार है। इसमें कुछ कार्य ही शेष है। इस संबंध में गत दिनों क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित बैठक में जल्द-से-जल्द कार्यालय के अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्णय लिया गया है।

उक्त निर्णय के आलोक में परिषद पूर्व प्रांत मंत्री एवं संप्रति राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री अभिषेक यादव जी की देखरेख में कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। आज मैंने भी वहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।