Search
Close this search box.

*श्री कीर्ति नारायण मंडल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित* *परिषद् का प्रयास सराहनीय : प्रधानाचार्य*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*श्री कीर्ति नारायण मंडल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित*

*परिषद् का प्रयास सराहनीय : प्रधानाचार्य*

—++++——–

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा कोसी के मालवीय माने जाने वाले कीर्ति नारायण मंडल के नाम पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन एक अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के बीच राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता बढ़ेगी।‌ इसके अलावा वे स्थानीय इतिहास, संस्कृति एवं शिक्षा-व्यवस्था को भी करीब से जान सकेंगे।

यह बात ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कही। वे सोमवार को महाविद्यालय में आयोजित श्री कीर्ति नारायण मंडल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का निरीक्षण कर रहे थे। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के लगभग दो सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया।

*सभी प्रतिभागियों को दिया जाएगा प्रमाण-पत्र*

प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव कि प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से 26 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुधांशु शेखर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजन यादव, अमोद आनंद, नीतीश सिंह यादव, विभाग संयोजक सौरभ यादव, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, नगर मंत्री अंकित आनंद, राजू सनातन, अंशु कुमार,अजय कुमार, मनीष कुमार, काश्यप कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]