Search
Close this search box.

शिक्षक दिवस पर भारतीय भाषा परिषद से सम्मानित होंगे 20 शिक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिक्षक दिवस पर भारतीय भाषा परिषद से सम्मानित होंगे 20 शिक्षक

कोलकाता, 31 अगस्त। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर 5 सितंबर, 2026 को प्रतिष्ठित साहित्यिक- सांस्कृतिक संस्था भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। परिषद की ओर से भारतीय भाषा परिषद सभागार में ‘शिक्षा सम्मान-2026’ प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय, कॉलेज और विद्यालय स्तर के कुल 20 शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के साथ ‘शिक्षा में नवाचार और प्रभावी शिक्षण’ विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. संजय जायसवाल करेंगे। संगोष्ठी को प्रो. दिलीप शाह संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य परिषद के पदाधिकारी आशीष झुनझुनवाला देंगे।

कार्यक्रम में भारतीय भाषा परिषद की अध्यक्ष डॉ. कुसुम खेमानी, निदेशक डॉ. शंभुनाथ, वित्त सचिव घनश्याम सुगला, मती विमला पोद्दार तथा शिक्षा सम्मान की संयोजिका प्रो. राज शुक्ला सहित परिषद के पदाधिकारी और सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहेंगे।

इस वर्ष शिक्षा सम्मान से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में तीन सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल हैं। इनमें डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी, सुरेन्द्रनाथ कॉलेज, कोलकाता; यशवंत सिंह, माहेश्वरी विद्यालय तथा डॉ. दारोगा सिंह, महात्मा गांधी हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बंडेल शामिल हैं।

इसके अलावा प्रो. मुक्तेश्वरनाथ तिवारी, विश्व भारती, शांतिनिकेतन; डॉ. प्रमोद कुमार प्रसाद, विद्यासागर विश्वविद्यालय; डॉ. शशि शर्मा, वर्दवान विश्वविद्यालय; डॉ. रंजना शर्मा, हुगली मोहसिन कॉलेज; डॉ. सुमिता चट्टोराज, महाराजा मनींद्र चंद्र कॉलेज; डॉ. अजय साव, सिलीगुड़ी कॉलेज; डॉ. जोतिमय बाग, देशबंधु महाविद्यालय, चितरंजन; कम्मो खट्टिक, लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज; डॉ. सुनीता मंडल, कांचरापाड़ा कॉलेज; डॉ. मनोज मिश्र, शिवपुर अंबिका हिंदी हाई स्कूल; सिम्मी रेहानी, नॉर्थ प्वाइंट स्कूल; संजय यादव, नॉर्थ बेन्ट्रा सरस्वती हाई स्कूल, हावड़ा; डॉ. सुमन शर्मा, टीटागढ़ वर्नाक्यूलर हाई स्कूल; मनोज यादव, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेगासिटी; मती मनीषा गुप्ता, जगद्दल हरि उच्च विद्यालय; डॉ. राहुल शर्मा, कांकीनाड़ा हिमायतुलगुर्बा हाई स्कूल (एच. एस.) तथा अश्विनी झा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, न्यूटाउन को भी शिक्षा सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचार, प्रभावी शिक्षण पद्धतियों और बदलती शैक्षिक आवश्यकताओं पर विमर्श का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन