Search
Close this search box.

विभागाध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विभागाध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई
—–
गुरुवर प्रो. (डॉ.) पूर्णेन्दु शेखर सर को विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर का अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे आशा ही नहीं, वरन् पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में विभाग आगे बढ़ेगा।

मालूम हो कि प्रो. शेखर की दार्शनिक जगत में एक विशिष्ट पहचान है। आपने विभिन्न दार्शनिक संस्थाओं के माध्यम से दर्शनशास्त्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आप कई वर्षों तक अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर चुके है और संपत्ति की प्रतिष्ठित शोध-पत्रिका ‘दार्शनिक त्रैमासिक’ के संपादक हैं। आप कई वर्षों से दर्शन परिषद्, बिहार के संयुक्त सचिव में रुप में भी कार्य कर रहे हैं।

प्रो. शेखर के दर्जनों शोध-पत्र प्रतिष्ठित शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। आपने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों में दर्जनों शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं।
आपने गाँधी का सभ्यता-दर्शन विषयक एक वृहत शोध-परियोजना का सफल निदेशन भी किया है, जिसमें मैं प्रोजेक्ट फेलो रहा हूं।

बहुत-बहुत बधाई। सादर प्रणाम।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।