Search
Close this search box.

डॉ. सुधांशु ने निर्मली में किया जनसंपर्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. सुधांशु ने निर्मली में किया जनसंपर्क

सीनेट उम्मीदवार डॉ. सुधांशु शेखर ने शनिवार को एल. एन. एम. एस. कॉलेज, वीरपुर के बाद एच. पी. एस. कॉलेज, निर्मली में जनसंपर्क किया। कॉलेज पहुंचकर डॉ. शेखर ने सबसे पहले प्रभारी प्रधानाचार्य सह मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. अतुलेश्वर झा को अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सहयोग एवं समर्थन के लिए सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वास्तविक उम्मीदवार मैं नहीं, आप हैं।

डॉ. शेखर ने कहा कि एच. पी. एस. कॉलेज का अपना गौरवशाली इतिहास है। यहां बुनियादी सुविधाओ को सुदृढ़ करने की जरूरत है। इसके लिए आवश्यक है कि विश्वविद्यालय द्वारा इस महाविद्यालय पर विशेष ध्यान दिया जाए।‌ यहां कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जाए। महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र एवं मूल्यांकन केंद्र भी बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि होली एवं रमजान के समय में भी फरवरी माह का वेतन नहीं मिलना अत्यंत दुखद है। इसलिए अविलंब वेतन जारी किया जाए। शिक्षकों को विभिन्न अवकाश की स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। ईएल एवं मेडिकल की छुट्टी लेने वाले शिक्षकों का वेतन नहीं काटा जाए।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र, मो. तौकीर हाशमी (इतिहास), डॉ. अब्दुल मतीन ( उर्दू), डॉ. संतोष कुमार सिंह ( रसायनशास्त्र) , डॉ. सुदीप्त घोष ( गणित), डॉ. बबलू कुमार अधिकारी ( गणित), कुमार गंगेश गुंजन, डॉ. अवध कुमार सिंह, डॉ. इकबाल शाहिद ( मनोविज्ञान), डॉ. उपेन्द्र कुमार ( मैथिली), डॉ. अमित आनंद ( राजनीति विज्ञान), डॉ. सुरेश कुमार निराला ( हिन्दी) आदि उपस्थित थे।

READ MORE

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]