Search
Close this search box.

वायरस एवं एंटीवायरस विषय पर साप्ताहिक सेमिनार का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*वायरस एवं एंटीवायरस विषय पर साप्ताहिक सेमिनार का आयोजन*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में शनिवार को साप्ताहिक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय संस्थानिक वायरस एवं एंटीवायरस था। वक्ताओं ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वायरस एक प्रकार का दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर है। यह किसी प्रोग्राम के साथ जुड़ा होता है। जब वायरसयुक्त प्रोग्राम को निष्पादित किया जाता है, तो वायरस खुद को कॉपी करता है और सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। वायरस से सिस्टम धीमा हो जाता है और फाइलों को भी नुकसान पहुंचता है।

 

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि बीसीए विभाग में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां नियमित रूप से सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। पहली बार साप्ताहिक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

 

विशिष्ट अतिथि समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर बताया कि प्रत्येक सप्ताह किसी एक विषय पर दो घंटे का एक विभागीय सेमिनार आयोजित करने की शुरुआत हुई है। इसमें एक चुने हुए विद्यार्थी द्वारा पूर्व निर्धारित विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। इस पर दो विद्यार्थी अपनी टिप्पणी करेंगे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता असिस्टेंट प्रोफेसर सह विभागाध्यक्ष के. के. भारती ने की। अतिथियों का स्वागत असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार ने किया। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर कुंदन कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश कुमार ने किया।

 

इस अवसर पर बीसीए विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर नीतीश कुमार, कार्यालय सहायक रणवीर कुमार लैब सहायक राजदीप, बीबीए के कार्यालय सहायक रूपेश कुमार, अशोक मुखिया ,छात्र छात्राएं बाबू साहब, संभव कुमर, प्रिंस कुमार रवि आनंद प्रशांत कुमार लाव कुमार, आयुष कुमार, विवेक राज, राजू कुमार, सर्वजीत कुमार, रुचि राज, सुप्रिया कुमारी, सौम्या कुमारी, शिवानी कुमारी, स्वीटी कुमारी मुस्कान राज, जूही कुमारी, निकिता वर्धन, छवि सिंह, नीतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।