Search
Close this search box.

महाविद्यालय में लगाया गया एड्स जागरूकता पोस्टर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*महाविद्यालय में लगाया गया एड्स जागरूकता पोस्टर*

*महाविद्यालय में संचालित हैं सेहत केंद्र*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एड्स जागरूकता पोस्टर लगाया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि समिति द्वारा महाविद्यालय में एक सेहत केंद्र की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से लगातार एड्स एवं युवाओं की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

*आरआरसी को किया जाएगा सक्रिय*

एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय सहित विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लब (आरआरसी) गठित है। इसके माध्यम से युवाओं के बीच स्वास्थ्य विषयक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने आरआरसी को सक्रिय बनाने का निदेश दिया है। आने वाले दिनों में इसकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके माध्यम से एड्स जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविर आदि का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर बीसीए के असिस्टेंट प्रोफेसर के. के. भारती, बीएड विभाग के विवेकानंद, रणवीर कुमार, सावन कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।