Search
Close this search box.

डॉ. सुधांशु ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*डॉ. सुधांशु ने जारी किया अपना संकल्प पत्र*

सीनेट चुनाव-2026 को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जारी है। इस बीच ग्रुप-बी से सामान्य वर्ग के प्रत्याशी डॉ. सुधांशु शेखर ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि अपना प्रतिनिधि जाति, धर्म, लिंग, रंग-रुप, महाविद्यालय एवं जिला आदि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर करें। उम्मीदवार को उसकी योग्यता एवं कार्यक्षमता के आधार पर वरीयता क्रम दें। उनके नाम के आगे 1 अंकित कर उन्हें अपना समर्थन एवं सहयोग दें।

उन्होंने विश्वास दिलाया हैं कि वे सभी शिक्षकों की आवाज जोरदार ढंग से उठाएंगे और हर आवश्यक कार्य करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। वे सभी वर्गों के शिक्षकों के हित में कार्य करेंगे। शिक्षकों, विभागाध्यक्षों एवं प्रधानाचार्यों के मान-सम्मान तथा उनके हक अधिकारों की रक्षा हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा और इन सबों के स्वाभिमान के साथ किसी भी परिस्थिति मे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

पूर्व परिसंपदा पदाधिकारी सह चुनाव प्रभारी डॉ. अशोक कुमार पोद्दार ने बताया कि डॉ, सुधां खअपनी नियुक्ति के समय (जून 2017) से ही शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्ष पंप करते रहे हैं। उन्होंने बीपीएससी बैच के शिक्षकों के वेतन निर्धारण, सेवा संपुष्टि, प्रोन्नति, एरियर भुगतान सहित विभिन्न कार्यों को कराने में अहम भूमिका निभाई है। आगे बीएसयूएससी के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की भी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों को सहज-सुलभ रूप से अंतर विश्वविद्यालय स्थानांतरण के लिए नो- ऑब्जेक्शन दिलाया जाएगा। सभी शिक्षकों की ससमय प्रोन्नति दिलाई जाएगी और प्रोन्नति-प्रक्रिया का संपादन नियमित एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित कराया जाएगा। सभी शिक्षकों को मातृत्व अवकाश एवं पितृत्व अवकाश सहित सभी अवकाश सहज-सुलभ रूप में दिलाया जाएगा। सभी महाविद्यालयों में शिशु पालना घर एवं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों को सीआईए विक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य हेतु भी पारिश्रमिक का भुगतान कराया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने हेतु शिक्षकों के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर फेलोशिप एवं रिसर्च प्रोजेक्ट की शुरूआत करायी जएगी।

उन्होंने कहा है कि बीएनएमयू एवं इसके अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों का नैक से मूल्यांकन सुनिश्चित कराने का प्रयास कराया जाएगा। सभी महाविद्यालयों में वर्ग कक्ष, स्मार्ट क्लासरूम, सेमिनार हॉल, शौचालय, वाचनालय आदि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। सभी महाविद्यालयों के पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला को सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित कराया जाएगा।

एसबी सिन्हा कमीशन अच्छादित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पूर्ण वेतन, पेंशन एवं अन्य सेवांत लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान कराया जाएगा और सेवांत लाभ का भुगतान सेवानिवृत्ति की तिथि के दिन ही सुनिश्चित कराया जाएगा। अतिथि सहायक प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण कराया जाएगा।
अतिथि शिक्षकों सहित सभी शिक्षकों को महीने के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि बी.एड. शिक्षकों का वेतन प्रति माह कम-से-कम 50 हजार रूपए निर्धारित कराया जाएगा।बीसीए, बीबीए एवं बीटीएसपी के शिक्षकों को नियमित रूप से प्रति माह 25 हजार रूपए वेतन दिलाया जाएगा।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।