Search
Close this search box.

रेड रन-2025 का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*रेड रन-2025 का आयोजन*

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वावधान में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के क्रीड़ा मैदान में शुक्रवार को रेड रन-2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक महाविद्यालय से पांच स्वयंसेवक (बालक) एवं पांच स्वयंसेविका (बालिका) का भाग लिया।

जागरूकता दौड़ में जहां लड़कियों में मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा की कुमारी मुस्कान ने प्रथम, हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज की मुस्कान खातून ने द्वितीय, वीमेंस कॉलेज, मधेपुरा की आशा कुमारी ने तृतीय, हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज की ही ज्योति कुमारी ने चौथा एवं गुलशन कुमारी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग में टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा के अमरेश कुमार ने प्रथम, यूभीके कॉलेज, कडामा के नीतीश कुमार ने द्वितीय, टी. पी. कॉलेज के दिलीप कुमार ने तृतीय, हरिहर साहा कॉलेज, उदाकिशुनगंज के सौरव एवं श्रवण ने क्रमशः चौथा एवं पांचवा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने आरआरसी को सक्रिय करने का निदेश दिया है। इस आलोक में लगातार युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को एड्स जैसी महामारियों तथा नशा आदि से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला नोडल पदाधिकारी सह एच. एस. कॉलेज, उदाकिशुनगंज के कार्यक्रम पदाधिकारी सरवर मेंहदी ने कहा कि हाल के दिनों में एनएसएस की गतिविधियां बढ़ी हैं। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक की भूमिका बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अरुण कुमार, नेशनल अकैडमी, मधेपुरा के निदेशक जयराज, राष्ट्रीय खिलाड़ी रणवीर राठौड़ ने निभाई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से विवेक कुमार विमल, गणेश कुमार, जीशान समीम, बी. एन. एम. भी. कॉलेज, मधेपुरा के डॉ. शंभू राय, डॉ. ब्रह्मानंद ठाकुर, शोएब आलम, डॉ. चंद्रदेव ठाकुर, प्रणब कुमार, अमरेंद्र झा आदि उपस्थित थे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।