Search
Close this search box.

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सेहत केन्द्र एवं एन एस एस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में डी के कलेज डुमरांव में “वैश्विक सद्भाव में युवाओं के योगदान” विषय पर संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सेहत केन्द्र एवं एन एस एस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में डी के कलेज डुमरांव में “वैश्विक सद्भाव में युवाओं के योगदान” विषय पर संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। आज का कार्यक्रम दो सत्रों में संचालित हुआ। प्रथम सत्र का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात् संगोष्ठी की शुरुआत हुई। विषय प्रवेश सेहत केन्द्र के नोडल पदाधिकारी डा रमेन्द्र कुमार सिंह ने कराया तथा मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्षा डा उषा रानी ने उनके जीवन एवं दर्शन पर विस्तार से चर्चा की द्वितीय सत्र के क्विज प्रतियोगिता का संचालन एन एस एस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डा रमेश कुमार यादव ने की। इसमें कौशिकी,जय कुमार , जावेद,अभिनव राज , निक्की , बबीता आदि ने अपने विचार रखे और सहभागिता की।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।