Search
Close this search box.

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन 31 जुलाई, 2025 तक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन 31 जुलाई, 2025 तक*

सचिव, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार हेतु आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल द्वारा मांगी गई है। इस संबंध में कुलपति प्रो. बी. एस. झा के निदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र-प्रेषित किया है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण, खेल, कला-संस्कृति एवं विज्ञान-तकनीकी क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि पाने वाले बच्चों का नामांकन राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु दिनांक 31 जुलाई, 2025 तक सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा असाधारण उपलब्धियों के लिए बच्चों को प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार दिया जाता है। इसके लिए सभी नामांकन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। बच्चे स्वयं अथवा कोई भी नागरिक, स्कूल, संस्थान अपने योग्य उम्मीदवारों का नामांकन कर सकता है। आवेदकों को अपना व्यक्तिगत विवरण और पुरस्कार की श्रेणी भरनी होगी और हाल ही में खिंचाई एक फोटो एवं सहायक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। उन्हें अपनी उपलब्धि और इसके प्रभाव-परिणाम के बारे में पांच सौ शब्दों तक का विवरण भी प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण, खेल, कला-संस्कृति एवं विज्ञान- तकनीकी क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि भारत के सबसे सुयोग्य बच्चों को वह पहचान मिले, जिसके वे हकदार हैं।

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक 

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

[the_ad id="32069"]

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।