Search
Close this search box.

राज्यपाल ने किया प्रज्ञा पत्रिका का लोकार्पण।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राज्यपाल ने किया प्रज्ञा पत्रिका का लोकार्पण

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा महाबोधि मंदिर परिसर में आयोजित 2569वें बुद्ध जयंती समारोह के अवसर पर वार्षिक पत्रिका प्रज्ञा का लोकार्पण किया।

*बुद्ध को आचरण में उतारें*

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युद्ध की ओर अग्रसर आज के विश्व में बौद्ध-दर्शन के व्यापक प्रसार-प्रसार की आवश्यकता है। हम बुद्ध के उपदेशों का पालन केवल विधियों में ही नहीं, बल्कि आचरण एवं व्यवहार में भी करें।हम शांति, अहिंसा, करुणा, मैत्री एवं प्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएँ।

*डॉ. शेखर का आलेख प्रकाशित*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रज्ञा में उनका भी आलेख ‘बुद्ध का दलित-विमर्श’ प्रकाशित है। इसके लिए उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और विशेष रूप से डॉ. महाश्वेता महेश्वरी एवं प्रो. कुसुम कुमारी सहित पत्रिका के संपादक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

डॉ. शेखर ने बताया कि पत्रिका में उनके अलावा प्रो. कृष्णदेव प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार, प्रो. बिनोद कुमार चौधरी, डॉ. प्रांशु समदर्शी, डॉ. जयवंत खंडारे, डॉ. आलोक टंडन एवं डॉ. नीलिमा गजभिया आदि के आलेख भी प्रकाशित हैं।

READ MORE

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग (उत्तरी परिसर), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा द्वारा 07 अगस्त 2026 को “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 एवं अर्थशास्त्र शिक्षा” विषय पर एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजित

[the_ad id="32069"]