Search
Close this search box.

राजकीय डिग्री कॉलेज, कुमारखंड का शुभारंभ, नए शैक्षणिक सत्र एवं सीबीसीएस प्रणाली का हुआ आगाज़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजकीय डिग्री कॉलेज, कुमारखंड का शुभारंभ, नए शैक्षणिक सत्र एवं सीबीसीएस प्रणाली का हुआ आगाज़

कुमारखंड, 1 जुलाई 2026। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के लक्ष्य के अनुरूप राज्य में 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में राजकीय डिग्री कॉलेज, कुमारखंड का शुभारंभ आज संपन्न हुआ।

महाविद्यालय का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार झा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता पिन्टु यादव, महाविद्यालय के अर्थपाल उदित नारायण मंडल, राजनीतिक शास्त्र विभाग के कालानंद मंडल, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. सुशांत कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में के. पी. कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. महेंद्र मंडल तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतीक कुमार, छात्र नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता पिन्टु यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महाविद्यालय की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

अपने संबोधन में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि बिहार सरकार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों के घर-घर तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 जुलाई 2026 तक 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों को प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके अंतर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज, कुमारखंड का शुभारंभ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर लेकर आया है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नए शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में सीबीसीएस (Choice Based Credit System) के अंतर्गत पढ़ाई प्रारंभ हो गई है। इस प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय चयन में अधिक स्वतंत्रता, बहुविषयक अध्ययन तथा रोजगारोन्मुख एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता पिन्टु यादव ने कहा कि कुमारखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना ग्रामीण युवाओं के भविष्य को देगी नई दिशा। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज की स्थापना से कुमारखंड के विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। अब आवश्यकता है कि इस महाविद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति, आधुनिक पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यह संस्थान आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र बन सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महाविद्यालय के सफल संचालन तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि राजकीय डिग्री कॉलेज, कुमारखंड आने वाले समय में क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एक उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभरेगा।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।