Search
Close this search box.

बीसीए विभाग में हुआ सात नामांकन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*बीसीए विभाग में हुआ सात नामांकन*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में नामाकंन हेतु चयनित छात्र- छात्राओं का नामांकन चल रहा है। समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि नामांकन कार्यों के लिए रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को मुहर्रम के दिन भी विभाग खुला रहा। अवकाश के पूर्व शनिवार को दो नामांकन हुआ था, जबकि सोमवार को पांच अतिरिक्त नामांकन हुआ। इस तरह कुल सात नामांकन हो चुका है।

उन्होंने बताया कि यहां नामांकन हेतु साठ सीटें निर्धारित हैं और सभी सीटों के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। नामांकन की अंतिम तिथि बुधवार तक निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थी पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न पांच बजे तक सभी अभिलेखों के साथ विभाग आकर नामांकन करा सकते हैं। कुल नामाकंन शुल्क नौ हजार रुपए है। एससी-एसटी के लिए शुल्क आठ हजार सात सौ साठ निर्धारित है।

विभागाध्यक्ष के. के. भारती ने बताया कि नामांकन के समय मैट्रिक एवं इन्टरमीडिएट के अंकपत्र एवं प्रवेश पत्र तथा मूल या औपबंधिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र एवं की छाया प्रति जमा करना जरूरी है। इसके साथ ही सीएलसी या टीसी की मूलप्रति, अप्लाई का प्रिन्ट आउट, पेमेंट रसीद तथा दो अद्यतन रंगीन फोटो भी जमा करना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि समन्वयक ने कार्यालय सहायक को निदेशित किया है कि विद्यार्थियों का सभी कार्य तत्क्षण किया जाए। बेवजह किसी भी चीज में विलंब नहीं किया जाए।

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक 

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

[the_ad id="32069"]

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।