Search
Close this search box.

बीएनएमयू : छात्रहित में उढ़ाए गए कई कदम…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएनएमयू : छात्रहित में उढ़ाए गए कई कदम…
—–
भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के छात्रों को अब बेहतर सुविधा मिलने लगी है. छात्रों को अब प्रमाणपत्र के लिए न कोई चक्कर लगाना है और न ही किसी के पास पैरवी करने की आवश्यकता है। हाल के दिनों में विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रहित में कई कदम उठाए गए हैं। 26 जनवरी, 2025 (बुधवार) को कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने प्रेस-वार्ता में इसकी जानकारी दी।

कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों का विशेष ख्याल रख रही है। उन्होंने 25 जनवरी, 2024 को कार्यभार संभालते हुए सबसे पहले यहां के कमियों के बारी बारी से जाना और उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास किया। जब उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था, तो यहां सभी सेशन डेढ़ साल लेट चल रहा था। लेकिन इसमें सुधार हो रहा है। मार्च 2026 तक सारी सेशन नियमित हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय मेन गेट पर 24 जुलाई को स्कैनर लगा दिया गया है। अब स्टूडेंट्स सीधे स्कैनर के माध्यम से पेमेंट करते हैं। विश्वविद्यालय में चार-चार स्कैनर लगाया गया है।अब उन्हें बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऑनलाइन पेमेंट सुविधा शुरू होने से स्टूडेंट्स एवं विश्वविद्यालय को लाभ हो रहा है। मेन गेट काउंटर एवं विश्वविद्यालय के अन्य ऑफिस में स्टूडेंट्स की अब भीड़़ नहीं दिखती है। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए परीक्षा विभाग में सभी काउंटर को शुरू किया गया है।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के कार्य संस्कृति में अब सुधार हुआ है। स्टूडेंट्स को केवल पढ़ना है, कहीं बेवजह दौड़़ना नहीं है। माइग्रेसन आदि का ऑनलाइन फॉर्म वेबसाइट से डाऊनलोड होने से स्टूडेंट्स का शोषण होना बंद हुआ है।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अब स्टूडेंट्स को मूल प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया है। स्टूडेंट्स अब कहीं से भी अपने डोकोमेंट्स लगा कर ऑनलाइन करेंगे तो विश्वविद्यालय उसके एड्रेस/पता पर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से स्पीड पोस्ट डाक से मूल प्रमाण पत्र को घर तक भेजने की शुरुआत की गई है। अब एक दिन में मूल प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। कुलपति, कुलसचिव के बाहर रहने पर भी मूल प्रमाण बन रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अब अपना कम्प्यूटर सेल भी स्थापित कर रहा है। बहुत कार्यों को अब कम्प्यूटर सेल से ही किया जाएगा। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर भी उपस्थित थे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।