Search
Close this search box.

प्रो. आई. एन. सिन्हा के निधन पर शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रो. आई. एन. सिन्हा के निधन पर शोक


विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त) तथा दर्शन परिषद्, बिहार की शोध-पत्रिका ‘दार्शनिक अनुगूंज’ के प्रधान संपादक प्रो. (डॉ.) इंद्रदेव नारायण सिन्हा (आई. एन. सिन्हा) का 09 फरवरी, 2025 को सुबह 3:50 बजे देहावसान हो गया। यह न केवल दर्शनशास्त्र, बल्कि पूरे शिक्षा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। प्रो. सिन्हा के निधन पर बीएनएमयू, मधेपुरा में दर्शनशास्त्र के शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पूर्व कुलपति प्रो. ज्ञानंजय द्विवेदी ने कहा है कि प्रो. आई. एन. सिन्हा पाश्चात्य दर्शन के बड़े ज्ञाता थे। उनके निधन से हमने दर्शनशास्त्र के एक मर्मज्ञ विद्वान एवं मार्गदर्शक को खो दिया है।

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रो. सिन्हा को दर्शन परिषद्, बिहार द्वारा सोहन राज लक्ष्मी देवी तातेड़, जोधपुर (राजस्थान) लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वे दर्शन परिषद्, बिहार तथा अखिल भारतीय दर्शन परिषद् दोनों संगठनों के सामान्य अध्यक्ष रह चुके थे।

Oplus_16908288

शोक व्यक्त करने वालों में विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डीपी मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार ठाकुर एवं डॉ. कुमार ऋषभ तथा शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान के नाम शामिल हैं।

सभी शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे प्रो. सिन्हा की आत्मा को शांति प्रदान करे और सभी परिजनों, मित्रों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में संबल दे।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।