Search
Close this search box.

नशे की लत के खिलाफ चलेगा व्यापक अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*नशे की लत के खिलाफ चलेगा व्यापक अभियान*

बीएनएमयू, मधेपुरा के सभी स्नातकोत्तर विभागों तथा सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नशे की लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के निदेशानुसार प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चौंग्थु ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा है। इस पत्र के आलोक में कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने सभी स्नातकोत्तर विभागों तथा सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नशे की लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और विश्वविद्यालयों को नशा मुक्त क्षेत्र बनाने का निदेश दिया है।

कुलपति के निदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी संबंधितों को पत्र-प्रेषित किया है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि छात्र-छात्राओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से नशे की लत के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया जाए और नशा छोड़ने वाले युवाओं को नशा मुक्ति का दूत बनाया जाए।

उन्होंने बताया कि सभी विभागों एवं महाविद्यालयों में नशामुक्ति का अभियान से संबंधित नाटक, नारा लेखन, कविता, मैराथन दौड़, सेमिनार, संवाद, चर्चा आदि आयोजन किया जाए। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र, पुरस्कार एवं ट्रॉफी आदि दी जाए।

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक 

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

[the_ad id="32069"]

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।