Search
Close this search box.

दर्शन परिषद् का 47वां अधिवेशन आज। बीएनएमयू की होगी अहम भागीदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दर्शन परिषद् का 47वां अधिवेशन आज। बीएनएमयू की होगी अहम भागीदारी

नालंदा खुला विश्वविद्यालय, नालंदा के तत्वावधान में दर्शन परिषद्, बिहार के त्रिदिवसीय 47वें अधिवेशन का रविवार को सुभारंभ होगा। इस तरह ज्ञानभूमि नालंदा में तीन दिनों तक दार्शनिकों का समागम रहेगा। इसमें बीएनएमयू, मधेपुरा की अहम भागीदारी रहेगी। इसमें भाग लेने हेतु यहां के कई शिक्षक एवं शोधार्थी रवाना हो चुके हैं।

परिषद् के संयुक्त सचिव सह ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि परिषद् अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इसलिए यह आयोजन अमृत महोत्सव के रूप में आयोजित होगा, जिसका केंद्रीय विषय ‘अप्प दीपो भव’ (अपने दीपक स्वयं बनो) रखा गया है।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता आयोजन के संरक्षक सह एनओयू के कुलपति प्रो. रवीन्द्र कुमार करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सदस्य-सचिव प्रो. सच्चिदानंद मिश्र होंगे। अतिथियों का स्वागत परिषद् की अध्यक्षा प्रो. पूनम सिंह करेंगी। मुख्य वक्तव्य अधिवेशन के सामान्य अध्यक्ष पटना विश्वविद्यालय, पटना में दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आर. एस. आर्या देंगे।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में अधिवेशन की स्मारिका, परिषद् की शोध-पत्रिका ‘दार्शनिक अनुगूंज’ और कई पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें आरजेएस कॉलेज, सहरसा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रत्यक्षा राज की पुस्तक का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर कई पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष का जीवन उपलब्धि पुरस्कार एलएनएमयू, दरभंगा के प्रो. सुनीलचंद्र मिश्र को दिया जाएगा। साथ ही दो उत्कृष्ट पुस्तकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान उद्घाटन एवं समापन समारोह के अतिरिक्त कई शैक्षणिक सत्र होंगे। इस अवसर पर धर्म दर्शन, तर्क एवं वैज्ञानिक विधि, तत्त्वमीमांसा, समाज दर्शन, नीति दर्शन एवं योग तथा संस्कृति छः विभागों के अंतर्गत लगभग तीन सौ शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विकसित भारत की दार्शनिक संकल्पना और शब्द प्रमाण : भारतीय संदर्भ विषयक दो संगोष्ठियां और लगभग एक दर्जन व्याख्यान मालाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एनओयू में यह महत्वपूर्ण अधिवेशन पहली बार हो रहा है। संयोजक सह कुलसचिव प्रो. अभय कुमार, आयोजन सचिव प्रो. वीणा कुमारी एवं महासचिव प्रो. श्यामल किशोर के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों सहित झारखंड , उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, नई दिल्ली से भी चार सौ से अधिक शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ला, प्रो. राजकुमारी सिन्हा (रांची), प्रो. ऋषिकांत पांडेय (प्रयागराज), प्रो. शैलेश कुमार सिंह एवं प्रो. नागेन्द्र मिश्र (पटना), प्रो. किस्मत कुमार सिंह (आरा), प्रो. पूर्णेन्दु शेखर (भागलपुर), प्रो. अवधेश कुमार सिंह (बेगूसराय), प्रो. महेश्वर मिश्र (मुंगेर) डॉ. विजय कुमार (मुजफ्फरपुर) सहित कई गणमान्य लोगों के नाम शामिल हैं।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।