Search
Close this search box.

*डॉ. मिथिलेश बने अंग्रेजी विभागाध्यक्ष*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*डॉ. मिथिलेश बने अंग्रेजी विभागाध्यक्ष*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने मंगलवार को विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभागाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार मल्लिक का स्थान लिया है, जिन्होंने सफलतापूर्वक तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सह सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, पूर्व कुलानुशासक डॉ. विश्वनाथ विवेका, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. मो. एहसान, निदेशक क्रीड़ा परिषद डॉ. मो. अबुल फजल, पूर्व पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर, एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डु कुमार, पूर्व परिसंपदा पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार, पूर्व पीआईओ डॉ. सज्जाद अख्तर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार ठाकुर, डॉ. शहरयार अहमद, डॉ. ललन कुमार, डॉ. अशोक कुमार अकेला आदि उपस्थित थे।

*कई पदों पर रहे हैं डॉ. मिथिलेश*
प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने अपनी सेवा की शुरुआत 15 जनवरी, 1985 को बीएनएमभी कॉलेज, मधेपुरा से की है। वहां से वे अगस्त 2002 में प्रतिनियुक्त होकर इस महाविद्यालय में आए और मार्च 2010 में स्थानांतरणोपरांत अद्यतन यहां कार्यरत रहे। इन्होंने यहां अर्थपाल, परीक्षा नियंत्रक एवं बीसीए के समन्वयक के रूप में अपनी महती भूमिका निभाई।

*मधेपुरा के मूल निवासी हैं डॉ. मिथिलेश*
डॉ. अरिमर्दन ने बताया कि वे मधेपुरा जिला के ही मूल निवासी हैं। उनका जन्म मार्च 1960 ई. में यहां के गम्हरिया प्रखंडान्तर्गत जगवनी गांव में हुआ था। उनके पिता यदुनंदन यादव प्रधानाध्यापक एवं पन्ना देवी गृहणी थीं। उन्होंने स्कूली शिक्षा ली अकादमी हाई स्कूल, फारबिसगंज से प्राप्त की है।

*टीएमबीयू से ली है उच्च शिक्षा*
डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. मिथिलेश कुमार तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू), भागलपुर से उच्च शिक्षा ली है। इन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज, भागलपुर से स्नातक तथा विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग से स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। इनकी एक शोध आधारित पुस्तक लेंग्वेज एंड पर्सनेलिटी ऑफ महात्मा गाँधी इसी वर्ष प्रकाशित हुई है।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।