Search
Close this search box.

डॉ. पंकज के निधन पर शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*डॉ. पंकज के निधन पर शोक*

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत एच. एस. कॉलेज, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा के दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। इस पर बीएनएमयू दर्शन परिवार के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे डॉ. पंकज को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

पूर्व कुलपति प्रो. ज्ञानगंज द्विवेदी ने कहा कि डॉ. पंकज के आकस्मिक निधन से दर्शन परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। हमने एक युवा प्रतिभा को को दिया है।

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. पंकज बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से जून 2017 में बीएनएमयू की सेवा में नियुक्त हुए थे। वे विषय के जानकार शिक्षक और व्यवहार से मिलनसार व्यक्ति थे।

शोक व्यक्त करने वालों में विभागाध्यक्ष डी. पी. मिश्रा, डॉ. रणधीर कुमार सिंह, डॉ. प्रतीक्षा राज, डॉ. अली अहमद मंसूरी, डॉ. कृष्णा चौधरी, डॉ. पूजा कुमारी, अभिलाषा कुमारी, विनय कुमार, डॉक्टर मनोज कुमार ठाकुर डॉक्टर सौरभ कुमार चौहान आदि के नाम भी शामिल है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।