Search
Close this search box.

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय शिक्षक संघ का पुनर्गठन। डॉ. रत्नदीप अध्यक्ष, डॉ. सुधांशु सचिव एवं दीपक चुने गए कोषाध्यक्ष।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय शिक्षक संघ का पुनर्गठन*

डॉ. रत्नदीप अध्यक्ष, डॉ. सुधांशु सचिव एवं दीपक चुने गए कोषाध्यक्ष
—-
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को वरिष्ठ शिक्षक डॉ. रतनदीप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया। इसमें रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रत्नदीप को अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर को सचिव तथा अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक कुमार राणा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्ण मणि को उपाध्यक्ष तथा राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मिथिलेश कुमार एवं हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमार सौरभ को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

*प्रत्येक माह आयोजित होगी बैठक*

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ की बैठक प्रत्येक माह की पहली तारीख को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा महाविद्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले सभी शिक्षकों का एक सम्मान समारोह और सभी नवागंतुक शिक्षकों का सम्मान/परिचय समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर सभी नवदायित्ववान पदाधिकारियों के अतिरिक्त अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव, मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रोहिणी, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. यासमीन रशीदी, हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार सुमन, मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मधुनंदा, अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमार गौरव आदि उपस्थित थे।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।