Search
Close this search box.

‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में मैथिली सम्मिलित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में मैथिली सम्मिलित

गाँधी स्मृति एवं दर्शन समिति, राजघाट, नई दिल्ली मे आयोजित ‘मलंगिया महोत्सव’ नामक पाँचदिवसीय अंतराष्ट्रीय आयोजन में मैथिली के शेक्सपीयर माने जाने बाले वरेण्य नाटककार एवं आलोचक श्री महेंद्र मलंगियाजी केंद्रित एक विराट आयोजन किया गया था जिसमें इनके 35 नाटकों का मंचन, इनके साहित्य केंद्रित 25 विमर्श-सत्रों का आयोजन एवं 5000 से अधिक लेखक, साहित्यकर्मी, संस्कृतिकर्मी उपस्थित हुए। इस क्रम में इस आयोजन में भारत और नेपाल के लेखक, साहित्यकार, रंगकर्मीगण भी मौजूद थे। जेएनयू, बीएचयू, एएमयू, पीयू जैसे कई विश्वविद्यालयों के ख्यातिलब्ध विद्वान भी उपस्थित थे।

मुझे भी इस आयोजन के सात सत्रों में, विविध विषयों के अनुकूल अपना वक्तव्य प्रस्तुत करना पड़ा, साथ ही एक नाटक भी प्रस्तुत करना पड़ा जिसका निर्देशन मैंने खुद किया था।

विश्व के किसी भी देश में और किसी भी देश के भाषा-साहित्य में, किसी एक नाटककार केंद्रित ऐसा विराट आयोजन तथा एक नाटककार के इतने नाटकों का एक साथ, एक आयोजन में मंचन आज तक नहीं हुआ था।

इस आयोजन में श्री महेंद्र मलंगियाजी ने 500 से अधिक रचनाकारों को, नाट्यलेखन हेतु ‘स्क्रिप्ट राइटिंग प्लान’ बाले सत्र में सम्बोधित किया जिसे गिनीज बुक कमिटी के सदस्यों ने प्रत्यक्षतः देखा और उसे अभिलेखित भी किया।

विश्वस्तरीय महत्व के इस आयोजन में गिनीज बुक बालों के सामने, श्री महेंद्र मलंगियाजी की लेखन-यात्रा बाले सत्र में उनसे बात-चीत करने के लिए, उनका साक्षात्कार लेने के लिए मुझे ही चयनित किया गया था क्योंकि मैं उनके विराट साहित्य से मैं भली-भाँति परिचित था।

मेरे लिए यह एक अप्रत्याशित-अभूतपूर्व उपलब्धि है। गिनीज बुक बालों के समक्ष सम्पन्न हुए इस सत्र को अपार सफलता मिली और मैथिली के इस उपलब्धि को गिनीज बुक में भी दर्ज किया गया। मेरे लिए अतिरिक्त सौभाग्य का विषय यह भी था कि गिनीज बुक के इस विश्व रिकार्ड में, मेरे द्वारा लिये गये मलंगियाजी के साक्षात्कार को भी अंकित किया गया।

इस आयोजन का महत्व जितना मेरे लिए है उससे कई गुना अधिक मैथिली के लिए महत्वपूर्ण है। मैथिली को मिली इस उपलब्धि से मिथिला सहित बिहार और भारतवर्ष का भी भाल उन्नत हुआ है। इस अवसर पर मेरी एक पुस्तक ‘तीव्र मध्यम’ का लोकार्पण भी हुआ। मैथिली को प्राप्त इस उपलब्धि के लिए आप सभी को भी बधाई।

READ MORE