Search
Close this search box.

गहन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करेंगे कुलपति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*गहन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करेंगे कुलपति*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में माय भारत, मधेपुरा के सौजन्य से 21-23 जुलाई, 2025 तक फ्यूचर यूथ लीडर्स गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता-सह-मुख्य अतिथि के रूप में बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव एवं संचालन माय भारत, मधेपुरा की उपनिदेशक हुस्न जहाँ करेंगी।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में माय भारत, मधेपुरा द्वारा चुने गए 35 युवा प्रशिक्षु के रूप में भाग लेंगे। इसमें दिल्ली से आए तीन विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में लगाना और जमीनी स्तर पर विकसित भारत @2047 की नींव को मज़बूत करना है। इसके अंतर्गत युवाओं को लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास एवं कैरियर नियोजन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। इससे वे अमृत काल के पाँच संकल्पों (पंच प्राण) में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार हो सकेंगे।

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक 

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

[the_ad id="32069"]

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।