Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होगा योग शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होगा योग शिविर*
—-
बीएनएमयू, मधेपुरा के प्रशासनिक परिसर सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम योग संगम नाम से दीक्षा स्थल, कुलपति कार्यालय के सामने, प्रशासनिक परिसर में प्रातः 6:15 बजे से 8:15 मिनट तक आयोजित होगा। इसमें पहले प्रातः 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। तदुपरांत प्रातः 7:00 बजे से 7:45 बजे तक योगाभ्यास होगा। इसमें योगगुरु राकेश कुमार भारतीय एवं सपना जायसवाल प्रशिक्षण देंगे।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. शेखर ने बताया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के निदेशानुसार उनके प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने बिहार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को पत्र प्रेषित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में योग शिविर आयोजित कराए जाने का अनुरोध किया है। इस पत्र के आलोक में कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी महाविद्यालयों में योग शिविर आयोजित करने का निदेश दिया है। इसमें विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी पदाधिकारी, शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना तथा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में योग संगम नाम से आयोजित होगा। इसमें मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बी. एस. झा करेंगे। इसमें विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों और विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

उन्होंने बताया कि योग संगम कार्यक्रम के बाद पूर्वाह्न 10:00 बजे से विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक परिसर के केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में ‘अथ योगानुशासनम्’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाए। इसमें उद्घाटनकर्ता- सह-मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. बी. एस. झा एवं विशिष्ट अतिथि‌ के रूप में पूर्व कुलपति प्रो. अनंत कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार झा, विषय प्रवेश एसोसिएट प्रोफेसर प्रज्ञा प्रसाद, संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर नीतीश आर्य एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) डॉ. सुधांशु शेखर करेंगे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।