Search
Close this search box.

ओपेन एशियन कप हैंड टू हैंड फाइटिंग,पटाया थाईलैंड में भाग लेने मधेपुरा के 02 बच्चे रवाना।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ओपेन एशियन कप हैंड टू हैंड फाइटिंग,पटाया थाईलैंड में भाग लेने मधेपुरा के 02 बच्चे रवाना।

ओपेन एशियन कप हैंड टू हैंड फाइटिंग प्रतियोगिता,पटाया थाईलैंड में 14,15 नवंबर 2025 को आयोजित है इसमें भाग लेने के लिए मधेपुरा के 02 बच्चे आज रवाना हुए हैं उपरोक्त बातों की जानकारी हैंड टू हैंड फाइटिंग संघ मधेपुरा के अध्यक्ष राहुल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी उन्होंने बताया कि पिछले दिनों 05वीं नेशनल हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप स्पोर्ट्स 2025/26 जो कि 22 से 24 अगस्त 2025 तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित हुआ था इसमें विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकैडमी मधेपुरा के 02 बच्चे को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है तथा 02 को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ था।

इन दोनों बच्चे के थाईलैंड रवाना होने से पूर्व हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स संघ मधेपुरा कार्यालय में बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

सुभाष कुमार, पिता धीरेन्द्र मंडल कुमारखंड प्रखंड के रोता गांव का निवासी है तथा नरेश कुमार, पिता दुःखा मंडल कुमारखंड प्रखंड के रोता निवासी दोनों बच्चों को विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकैडमी, हैंड टू हैंड फाइटिंग संघ, कुछ स्कूल,समाज के अन्य लोग एवं पत्रकार बंधुओं के सहयोग से खेलने भेजा गया है।

इस अवसर पर हैंड टू हैंड संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता राहुल कुमार यादव एवं सचिव विवेक कुमार ने बताया कि ये सभी बच्चे मेहनती हैं इसी का परिणाम है कि इनको राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त हुआ है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए खेलने जा रहा है।लेकिन इन बच्चों के परिवार वाले मध्यम वर्गीय परिवार से आने के कारण बच्चों को बाहर भेजने से असमर्थ थे ये बच्चे काफी गरीब और लाचार हैं लेकिन अपनी प्रतिभा का लोहा मेहनत करके मनाया है।

इस अवसर पर संरक्षक तूरवसु बंटी, बॉक्सिंग संघ के सचिव गुलशन कुमार, सुधांशु जी, विपिन , साहिल कुमार, चंदन कुमार दीपराज आनंद, स्वाति रंजन, शीतल कुमारी, किशोर कुमार, सुमन कुमार,सहित वूशु संघ के सारे बच्चे एवं अन्य गणमान्य जनों भी उपस्थित रहे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।