Search
Close this search box.

VBYLD जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में बुधवार को शिक्षाशास्त्र विभाग में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज प्रतियोगिता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में बीएनएमयू की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। सभी प्रमुख जगहों पर बैनर, होर्डिंग एवं पोस्टर भी लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्हें विश्वास है कि इसमें कोसी के युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी होगी।

इस अवसर पर परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रत्यक्षा राज, उर्दू सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. फिरोज मंसूरी आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।