संयुक्त संघर्ष मोर्चा , शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर

आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त रूप से बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च ओल्ड पी जी कैंपस स्थित दिनकर भवन परिसर से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन परिसर तक निकाला गया। आक्रोश मार्च में शामिल सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन परिसर तक गये जहां पहुंचकर कुलसचिव महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने एक स्वर से प्रस्तावित विधेयक का जमकर विरोध किया।
आक्रोश मार्च में टी एन बी महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर मो. मुश्फिक आलम, शिक्षक संघ के सचिव सह सिंडिकेट सदस्य डॉ निर्लेश कुमार, मारवाड़ी महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ संगीत कुमार, सचिव डॉ सुपेन्दर यादव, स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ के के मंडल , सचिव डॉ अभिषेक आनंद, मुरारका महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, टी एन बी विधि महाविद्यालय के डॉ प्रशांत कुमार, भुटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ मिहिर मोहन मिश्र, एस एस भी महाविद्यालय के डॉ संतोष कुमार, पी बी एस महाविद्यालय से डाॅ पुलकित मंडल , डॉ राणा प्रताप, जे पी महाविद्यालय नारायणपुर से डाॅ शैलेन्द्र कुमार, एस एम कालेज से सीनेट सदस्य सुप्रिया शालिनी, जी बी महाविद्यालय नवगछिया से डा दिव्य प्रियदर्शी, डॉ अंबिका, डॉ चंदन , डॉ अमलेंदु कुमार अंजन, डॉ नवीन कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ रविशंकर कुमार, डॉ भवेश, डॉ विजय कुमार, स्नातकोत्तर मैथिली विभाग से अमिताभ चक्रवर्ती सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए जिसमें श्री सुशील मंडल, सीनेट सदस्य श्री रंजीत कुमार यादव, प्रकाश पाठक, दीपक कुमार, निरंजन कुमार, सहित सैकड़ों शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रकट किया।
आक्रोश मार्च में महिला शिक्षकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । महिला शिक्षकों में डा स्वास्तिका दास, डॉ कमला पाढ़ी , डॉ श्वेता पाठक , डॉ स्वाति यादव , डॉ करूणा, डॉ दिव्या आदि ने प्रस्तावित विधेयक के विरोध में अपनी आवाज बुलंद किया ।














