Tag: समारोह

ICPR स्टडी सर्किल का आयोजन
Uncategorized

ICPR स्टडी सर्किल का आयोजन

*स्टडी सर्किल का आयोजन* *सांस्कृतिक स्वराज पर व्याख्यान आज (शनिवार को)* ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के स्मार्ट क्लासरूम में शनिवार को एक बजे से 'सांस्कृतिक स्वराज' विषयक व्याख्यान आयोजित है। इसके मुख्य वक्ता परिषद् के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमेशचंद्र सिन्हा होंगे। आयोजन सचिव सह उप कुलसचिव (अकादमिक) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली की एक महत्वपूर्ण योजना स्टडी सर्कल (अध्ययन मंडल) के तहत आयोजित है। कार्यक्रम का उद्घाटन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति प्रो. (डॉ.) आर. के. पी. रमण करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) ज्ञानंजय द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी और सम्मानित अतिथि के. पी. कालेज,...
BNMU याद किए गए प्रभु नारायण मंडल। अच्छे इंसान हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं : राजकुमार सिंह
Uncategorized

BNMU याद किए गए प्रभु नारायण मंडल। अच्छे इंसान हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं : राजकुमार सिंह

*याद किए गए प्रभु नारायण मंडल* अच्छे इंसान हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं : राजकुमार सिंह* संसार में आना-जाना लगा रहता है। जिन्होंने भी इस संसार में जन्म लिया है, उनको एक न एक दिन शरीर त्यागना ही पड़ता है। लेकिन अच्छे इंसान इस शरीर को छोड़ने के बाद भी हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं।   यह बात बीएनएमयू, मधेपुरा के सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सिंह ने कही। वे गुरुवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। *बिहार के लिए अपूर्णीय क्षति* डॉ. सिंह ने कहा कि प्रोफेसर प्रभु नारायण मंडल एक जानेमाने शिक्षाविद् एवं दार्शनिक थे। उनके निधन से पूरे बिहार और विशेषकर मधेपुरा को अपूर्णीय क्षति हुई है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रोफेसर मंडल का बीएनएमयू से गहरा लगाव था और वे यहां अक्सर आया करते थे। उन्हें कई कार्यक्रमों म...
BNMU अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
Uncategorized

BNMU अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

आज दिनांक 26 अप्रैल 2022 को दिन के 3:00 बजे से केपी महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सर्वप्रथम आरएम कॉलेज सहरसा और बीएनएमवी कॉलेज मधेपुरा के बीच खेला गया l जिसमें आरएम कॉलेज सहरसा लगातार दो मैच राउंड जीतकर विजेता बनी l आज पहला सेमीफाइनल मैच आरएम कॉलेज सहरसा और पूर्व विजेता टीम एमएलटी कॉलेज सहरसा के बीच खेला गया l इस मैच के दौरान एमएलडी कॉलेज को हराकर आरएम कॉलेज सहरसा ने फाइनल में प्रवेश पा लिया l   केपी महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर जवाहर पासवान ने बताया कि 27 अप्रैल को दूसरा सेमीफाइनल मैच केपी महाविद्यालय मुरलीगंज बनाम ईस्ट एंड वेस्ट कॉलेज सहरसा के बीच 3:00 बजे से खेला जाएगा l   इस अवसर पर डॉ. अमरेंद्र कुमार, महेंद्र मंडल, डॉ. चंद्रशेखर आजाद, डॉ. त्रिदेव निराला, डॉ. शिवा शर्मा, डॉ. महेंद्र मंडल ,डॉ सुशांत सिंह, डॉ. अली अहमद मंसूरी,...
BNMU खेल का हमारे जीवन में काफी महत्व है : कुलपति
Uncategorized

BNMU खेल का हमारे जीवन में काफी महत्व है : कुलपति

खेल का हमारे जीवन में काफी महत्व है। इससे हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। यह बात कुलपति डाॅ. आर. के. पी. रमण ने कही। वे सोमवार को के. पी. काॅलेज, मुरलीगंज में आयोजित वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का उद्घाटन कर रहे थे। कुलपति ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित किया और इसका खेल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा था। लेकिन अब खेल सहित सभी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम विभिन्न विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। कुलपति ने कहा कि बीएनएमयू प्रशासन ने कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को भी गंभीरता से लिया है। इसके कारण हमने राज्यस्तरीय एकलव्य एवं तरंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर भाग लें और बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्...
BNMU लोकार्पण समारोह 06 अक्टूबर, 2021 को
Uncategorized

BNMU लोकार्पण समारोह 06 अक्टूबर, 2021 को

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ. सच्चिदानंद यादव की पुस्तक मधेपुरा : बदलती दिशा और दशा का लोकार्पण बुधवार को महाविद्यालय के शिक्षक प्रकोष्ठ में सुनिश्चित है। जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम में लोकार्पणकर्ता कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण, मुख्य अतिथि प्रोफेसर डाॅ. के. के. मंडल, पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ. परमानंद यादव आदि की गरिमामयी उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव करेंगे।...
Uncategorized

BNNU सम्मान समारोह

*सम्मान समारोह आयोजित*हम जब यहाँ आये थे, तो बहुत कुछ सोच के आये थे। हमने कुछ अच्छा करने का संकल्प लिया था। हमने बीएनएमयू को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ प्रयास किया।यह बात कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने कही।वे गुरूवार को बीएनएमयू, मधेपुरा के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। यह समारोह कुलपति प्रोफेसर डाॅ. अवध किशोर राय एवं प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली के तीन वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कुलपति ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व यहाँ पीजी विभाग छोटे-छोटे कमरे में चल रहा था। हमने सभी पीजी विभागों को नार्थ कैंपस में शिफ्ट किया और वहाँ पठन-पाठन का माहौल बनाया। पहले सत्र 3-4 पीछे चल रहा रहा था। हमने उसे पटरी पर लाने का प्रयास किया। लॉकडाउन नहीं होता, तो 2020 की परीक्षा भी हो गई होती।कुलपति ने कहा कि बीएनएमयू की सूरत बदली है। यहाँ बहुत...