Tag: संपादक,

BNMU ‘इंटरनेशनल जर्नल आफ सोशियोलॉजी एंड ह्यूमैनिटीज’ के सहयोगी संपादक बने डॉ. राजकुमार सिंह।
BHARAT

BNMU ‘इंटरनेशनल जर्नल आफ सोशियोलॉजी एंड ह्यूमैनिटीज’ के सहयोगी संपादक बने डॉ. राजकुमार सिंह।

भूपेंद्र मंडल विश्वविद्यालय, लालू नगर, मधेपुरा में राजनीति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष एवं पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सिंह को 'इंटरनेशनल जर्नल आफ सोशियोलॉजी एंड ह्यूमैनिटीज' (आईएसएसएन : 2664-8679) का सहयोगी संपादक नियुक्त किया गया है। इसका प्रमाण पत्र उन्हें पत्रिका के प्रकाशक अखिल गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। बीएनएमयू के उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. सिंह को लेखन एवं संपादन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त है। वे 24 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में संपादकीय सदस्य, सलाहकार समिति सदस्य, संपादक आदि की भूमिका में शामिल हैं, जिसमें से कई पत्रिकाएं नई दिल्ली से प्रकाशित होती हैं। इसके अतिरिक्त कई मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पांडिचेरी आदि जगहों से प्रकाशित पत्रिकाएं शामिल हैं। ...
Gandhi। मजबूती का नाम महात्मा गांधी/ स्वयं प्रकाश, संपादक, जी न्यूज बिहार-झारखंड
SRIJAN.AALEKH

Gandhi। मजबूती का नाम महात्मा गांधी/ स्वयं प्रकाश, संपादक, जी न्यूज बिहार-झारखंड

मजबूती का नाम महात्मा गांधी स्वयं प्रकाश, संपादक, जी न्यूज बिहार-झारखंड ‘मैं कई महीनों से सामाजिक सुधार की जिस पद्धति की तलाश में था, वह मुझे प्रेम और अहिंसा पर गांधीवादी दर्शन में मिली। मुझे लगा कि दलितों के लिए उनके मुक्ति संघर्ष का तरीका नैतिक और व्यावहारिक दृष्टि से ठीक है। - मार्टिन लूथर किंग (‘स्ट्राइड्स टुवर्डस फ्रीडम पुस्तक में) ‘यह कौन दुस्साहसी है, यह कौन योद्धा है। जो अपने प्यार से, अपनी नि:सीम सद्भावना से। अपने सत्य से, संसार के सर्वाधिक शक्तिशाली साम्राज्य को चुनौती दे रहा है।– अंग्रेज कवि ब्रेल्सफोर्ड ( ‘ए हिस्टोरिक मार्च पुस्तक में) ‘घने जंगल में थका हारा सिपाही, हताश सो गया। उसके सपने को कृतार्थ किया एक महात्मा ने, एक गुरुदेव ने। एक ने मुस्कराते हुए अग्निपथ पर चलने की प्रेरणा दी। एक ने अमृतवाणी से मूर्छित चेतना को झकझोर दिया। मेरा नमन लो महात्मा.’ - कवि नक्रुमा ...