Uncategorized
BNMU याद किए गए प्रभु नारायण मंडल। अच्छे इंसान हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं : राजकुमार सिंह
*याद किए गए प्रभु नारायण मंडल*
अच्छे इंसान हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं : राजकुमार सिंह*
संसार में आना-जाना लगा रहता है। जिन्होंने भी इस संसार में जन्म लिया है, उनको एक न एक दिन शरीर त्यागना ही पड़ता है। लेकिन अच्छे इंसान इस शरीर को छोड़ने के बाद भी हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं।
यह बात बीएनएमयू, मधेपुरा के सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सिंह ने कही। वे गुरुवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।
*बिहार के लिए अपूर्णीय क्षति*
डॉ. सिंह ने कहा कि प्रोफेसर प्रभु नारायण मंडल एक जानेमाने शिक्षाविद् एवं दार्शनिक थे। उनके निधन से पूरे बिहार और विशेषकर मधेपुरा को अपूर्णीय क्षति हुई है।
डॉ. सिंह ने कहा कि प्रोफेसर मंडल का बीएनएमयू से गहरा लगाव था और वे यहां अक्सर आया करते थे। उन्हें कई कार्यक्रमों म...