Tag: कविता।

Kavita कविता। फटा जीन्स, निकली नई संस्कृति!  डॉ. सामबे
Uncategorized

Kavita कविता। फटा जीन्स, निकली नई संस्कृति!  डॉ. सामबे

कविता। फटा जीन्स, निकली नई संस्कृति! डॉ. सामबे जब औरतों के जिस्म पर/होता था आंचल/तो बनते थे गीत-/छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा!/जब औरतें थी आंचल में/तो आंचल मैला होता था/और उपन्यास लिखा जाता था/मैला आँचल!                                         आंचल के साथ/बहुत समस्या थी! /आंचल लहराता थाऔर लिखने वाले लिखते थे/लहरा के आंचल/ तुझकुो लाए बार-बार/कोई नहीं है/फिर भी है मुझको/ना जाने किसका इंतज़ार! जब आंचल में होती थी नारी/तो निकलती थी पंक्ति-/हाय अबला तेरी यही कहानी/आंचल में है दूध/आंखों में पानी! औरतों ने बदल दी तमाम कहानी/और आंचल को छोड़कर/धारण कर ली है/जीन्स और टाप/सारे गीतकारकवि और उपन्यासकार/हो गए फ्लाप!            एक साथ/मन की बात की तरह लोकप्रिय/हो गए रंग बिरंगे टाप!                                                           चला गया है/छोड़ दो आंचल का जमाना/आ गया है बाजार में/फटा ...
Poem। कविता। सिरजने का सुख
SRIJAN.KAVITA

Poem। कविता। सिरजने का सुख

सिरजने का सुख **************** खेत मेरा है, मेहनत मेरी है , पसीना मेरा बहा, मेहनत मैंने किया. बारिश में भींगते हुए, लू में तपते हुए, जाड़े में ठिठुरते हुए, बाढ़ में फंसते हुए, जीवन मैंने जिया, मेहनत मैंने किया। बीज के लिए, खाद के लिए, जुताई के लिए, बुआई के लिए, हमने साझा काम किया। हर क्षण हमने गीत गाया, कुदाल चलाते हुए, धान रोंपते हुए, फसल काटते हुए, फसल ओसाते हुए। खुश हैं हम, सिरजने के सुख से. लेकिन हमारी हर खुशी को हमसे छीनी जा रही है। हमारे आधार को हमसे दरकाया जा रहा है। अब हम किसके भरोसे रहेंगे ? ना तो खेत मेरी है, ना खाद मेरा है, ना पानी मेरा रहा, ना तो समाज मेरा रहा। आहिस्ता-आहिस्ता,                                                              हर हमारी चीज तुम्हारी हुई, पहले हमारी मेहनत गई,                                                      फिर हमारी एकता गई, ...
Poem। कविता। समय के समक्ष
SRIJAN.KAVITA

Poem। कविता। समय के समक्ष

समय के समक्ष जब- भिक्षुक हो जाएँ सभी विकल्प; जीवित रखना होता तब; अन्तःप्रज्ञा का ही दृढ़ संकल्प। लक्ष्य निष्ठुर हो जाते हैं जब- रातों में पहाड़ी पगडंडी -से; अपना लहू प्रपंच-मन में भर; जिजीविषा की दियासलाई से- चिमनी को जलाना होता तब। निचोड़ आँखों को स्वयं की; कामनाओं की बाती सुलगाना- जीवन-अनिवार्य प्रश्न-सा; उत्तर लिखकर भी; विकल्पहीन- असफल ही कहलाता; जबकि वह दिन-रात- वेश्या सा अपना तन-मन सुलगाता... डॉ कविता भट्ट 'शैलपुत्री'...
Poem। कविता। कैसा होगा देश का नजारा
SRIJAN.KAVITA

Poem। कविता। कैसा होगा देश का नजारा

कैसा होगा देश का नजारा एक तरफ आजादी तो दूसरी तरफ बंटवारा कैसा वीभत्स होगा हमारे देश का नजारा, एक तरफ मिलन तो दूसरी तरफ बेसहारा, लोगों का प्रेम तो लाशों की ढेर, बहुत मुश्किल से संभाला होगा देश हमारा। वो त्रासदी की रातें कैसे कटी होंगी, आजादी के लिए लहू से मिट्टी सनी होगी। अपनों का बिछड़ना क्या मरने से कम होगा, बिछड़ने वालों की आंखों में आंसू का समंदर होगा, बच्चों की बेबस आंखें अपनों को ढूंढती होंगी, अनगिनत लोगों को न जाने कितनी पीड़ा होगी। जिसके लहू में कट्टरता होगी उसे ये रात बहुत भाई होगी, लेकिन देशप्रेमियों की आंखें पथराई होगी। उस स्नेह का क्या विकल्प होगा, जिसने ना बिछड़ने की कसम खाई होगी। उस प्रेम का क्या नाम होगा, जिसने दूसरे मुल्क में पनाह पाई होगी। वो द्रवित क्षण, वो द्रवित पल क्या किसी के मन से भुलाई होगी। उस विभाजन वेदना से, किस आंगन की मिट्टी ने शीतलता पा...
Poem। कविता। खुलेंगे घरों के दरवाजे/डॉ. सरोज
SRIJAN.KAVITA

Poem। कविता। खुलेंगे घरों के दरवाजे/डॉ. सरोज

खुलेंगे घरों के दरवाजे डॉ. सरोज खिसक गयी है                      महाशक्तियों के पैरों तले  की जमीन          कोरोना निगल रही                      जीवन सुरसा की तरह जीवनदान देने जूझ रहा धरती का भगवान, हर दिन हो रहे नए-नए प्रयोग महामारी मारने को नहीं बना अभी कोई वैक्सीन, धैर्य और संयम को बना लो दवा की पुड़िया घरों में कैद हो जाओ।                  अमेरिका, रूस, इटली, जापान दो-चार देश नहीं हर मुल्क में है मौत का मंजर, पर्वत श्रृंखलाओं की तरह खड़ा  हो रहा शवों का पहाड़ मानव जीवन पर बना महासंकट एक मुल्क की मक्कारी का वायरस विस्मित, असहाय, हताश है दुनिया            छिड़ा है महासंग्राम मानवता की रक्षा का मोर्चा पर सबसे आगे डटा है, अपने ही शहर में घर- परिवार, दुधमुंहे बच्चों से दूर अस्पतालों में सेवा दे रहे स्वास्थ्यकर्मी, सड़कों पर मुस्तैद जवान, जरूरतमंदों का सहारा बन रहे लोग...