राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में चार स्वयंसेवक करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के निदेशानुसार पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), क्षेत्रीय निदेशालय पटना द्वारा 4 से 10 फरवरी, 2026 तक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार के लिए तेरह सीटें आवंटित हैं, जिसमें बीएनएमयू, मधेपुरा के चार स्वयंसेवकों का चयन हुआ है। इसके साथ ही बिहार टीम के दलनायक के रूप में बीएनएमभी कॉलेज, मधेपुरा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार का चयन किया गया है।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि चयनित चार स्वयंसेवकों में सहरसा के दो और मधेपुरा एवं सुपौल के एक स्वयंसेवक हैं। ये हैं लक्की कुमारी (आर. एम. कॉलेज, सहरसा), अब्दूर रहमान (इवनिंग कॉलेज, सहरसा), वाणी कुमारी (टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा) और संत कुमार (एएलवाई कॉलेज, सुपौल)।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग, नाटक, वाद-विवाद एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी। चयनित स्वयंसेवक सभी सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
चयनित स्वयंसेवकों ने कुलपति प्रो. बी. एस. झा, डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार एवं कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने सभी चयनित स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।














