Search
Close this search box.

Kavita नारीवादी (नीलिमा सिन्हा)

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

#नारीवादी
(नीलिमा सिन्हा)

उसने बजबजाती संकरी गली के
एक सपाट समतल रास्ते से चलना शुरू किया था।

गली धीरे धीरे खुलती चली गई,
रास्ता गो कि अब भी सीधा ही था
पर धीरे धीरे कंकड पत्थर से भरता चला गया।

कंकड पत्थर के ढेर ऊंचे होते चले गए
जैसेकि वो सीढियां हों
और सीढियों के उपर कंकड-पत्थरों का
एक छोटा पहाड खडा हो गया,
गो कि रास्ता अभीतक कुछ खास लंबा नहीं हुआ था।

वह सीढियों के उपर टंगे उस पहाड पर पहुंच चुकी थी।
उसने अपना चेहरा टटोला, चेहरे पर दाढी मूंछ उग आए थे।

उसने जोर से चिल्लाकर कहा-
“लोगों! मेरी दाढी और मूछों के भरम में मत फंसना।
हूं तो मैं औरत ही बस, औरत के पक्ष में कहती सुनती मैं धीरे धीरे मर्द-सी दिखने लगी हूं।
… सुनो! मैं मर्द नहीं हूं !
… और मैं इस दुनिया में किसी मर्द को देखना भी नहीं चाहती।”

…और
उसने बिल्कुल नामालूम-सी आवाज में कहा-
“अब इसका क्या करुं कि मैं खुद ही वही नामुराद मर्द जात हो उठी हूं।”

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।