Search
Close this search box.

BNMU स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवा वर्ग को लेनी चाहिए सीख।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवा वर्ग को लेनी चाहिए सीख 

एमजेके कॉलेज में युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

एमजेके कॉलेज, बेतिया में स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।इस दौरान विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ सुरेंद्र प्रसाद केसरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवा वर्ग को सीख लेना चाहिए। कहा की 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन युवाओं व नौजवानों के लिए समर्पित है जो देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने का क्षमता रखते हैं। विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य के ज्ञाता थे। वह युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। एनएसएस प्रभारी डॉ राजेश कुमार चंदेल ने कहा कि उस समय युवा सन्यासी ने देश को ऊर्जा देने के साथ ही शिकागो के भाषण से विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई। महाविद्यालय के युवाओं से उन्होंने उनके विचारों और आर्दशों को आत्मसात करने का आह्वान किया। डॉ विपिन दुबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। वह दुनिया में महान विभूति थे। जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही देश और विदेशों में नाम कमाया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज के आधुनिक युग में भी युवाओं के आदर्श हैं। मौके पर प्रधान सहायक रजनीश कुमार, प्रशांत कुमार, अतुल कुमार, प्रवेश यादव आदि मौजूद रहें।

READ MORE

मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद युवा संसद से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित। मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रो. बी. एस. झा, माननीय कुलपति, बीएनएमयू, मधेपुरा और प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रति बहुत-बहुत आभार।

मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कीर्ति कुम्भ (स्मरण एवं संवाद) कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित। उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि प्रो. बी. एस. झा, माननीय कुलपति, बीएनएमयू, मधेपुरा और मुख्य वक्ता प्रो. विनय कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, मानविकी संकाय, बीएनएमयू, मधेपुरा के प्रति बहुत-बहुत आभार।