Search
Close this search box.

BNMU भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा के माननीय कुलपति प्रो. आर. के. पी. रमण सर के तीन वर्षों का अविस्मरणीय कार्यकाल पूरा होने पर सम्मान समारोह का आयोजन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुलपति का सम्मान समारोह आयोजित
—–
मधेपुरा। बीएनएमयू के कुलपति प्रो. आर. के. पी. रमण के स्वर्णिम कार्यकाल पूरा होने पर विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कुलपति प्रो. रमण ने कहा कि मधेपुरा ही उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि दोनों है। उन्होंने यहीं से शिक्षा प्राप्त की और यहीं लंबे समय तक शिक्षक भी रहे। उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें कुलपति के रूप में अपनी जन्मभूमि की सेवा का अवसर मिला।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रो. रमण का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। इनके कार्यकाल में लगातार दो दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। सरकार द्वारा स्नातकोत्तर के अठारह ने विषयों की मान्यता मिली। सभी स्नातकोत्तर विभागों में एक, दो, चार के अनुपात में शिक्षकों का पद सृजन करने में सफलता मिली।

प्रो. रमण के कार्यकाल में नार्थ कैंपस में 15 स्मार्ट क्लास रूम, वीसी, प्रोवीसी, नार्थ कैम्पस में काफी निर्माण कार्य किया गया। वहां भव्य अतिथिशाला, डाटा कलेक्शन सेंटर, चारदीवारी एवं गेट निर्माण हुआ। स्नातक स्तर पर सीबीसीएस पाठ्यक्रम को लागू किया गया। स्नातक का सत्र भी लगभग नियमित हो गया। ओल्ड कैंपस में पुलिस चौकी का निर्माण हुआ।

इस अवसर पर वित्तीय परामर्शी श्री नरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, डीएसडब्ल्यू प्रो. राजकुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ. बी. एन. विवेका, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर, उपकुलकचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. भूपेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. अशोक कुमार, शंभू नारायण यादव, डॉ. राजेश्वर राय आदि उपस्थित थे। सहित कई पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित।
#सुधांशु_शेखर
उपकुलकचिव (स्थापना), #बीएनएमयू, #मधेपुर, #बिहार

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।