Search
Close this search box.

BNMU प्रो.(डॉ.) राजकुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय समीक्षक के रूप में सम्मानित 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BNMU प्रो.(डॉ.) राजकुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय समीक्षक के रूप में सम्मानित

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष सह  सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो.(डॉ) राजकुमार सिंह को एशियन जर्नल ऑफ इंटरनेशनल पीस एंड सिक्योरिटी (एजेआईपीएस), इस्लामाबाद, पाकिस्तान द्वारा 7 जून, 2021 को सर्टिफिकेट ऑफ  एप्रिएशन को प्रदान किया गया है।
अभी तक डॉ. सिंह इस पत्रिका के लिए चार शोध आलेखों की समीक्षा कर चुके हैं। इस पत्रिका के रीव्यूवर के रूप में इनकी नियुक्ति 13 अप्रैल 2020 को की गई थी।
मालूम हो कि डाॅ. सिंह शोध-पत्र समीक्षक का कार्य पिछले 5 वर्षों से करते आ रहे हैं। वे इससे पूर्व अमेरिकन जर्नल ऑफ सोशल साइंस स्टडीज क्लेमेंट एवेन्यू न्यूयार्क(अमेरिका) के लिए तीन, डेल्टा यूनिवर्सिटी नाइजेरिया के लिए दो, जर्नल ऑफ अफ्रीकन (इंग्लैंड) के लिए दो आलेखों की समीक्षा कर चुके हैं।

शोध-पत्रों की समीक्षा के अतिरिक्त पुस्तक लेखन तथा आलेख लेखन का कार्य भी इनके द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इनकी 18वीं पुस्तक कोविड-19 पर लिखी गई, जो 2021 में नई दिल्ली से प्रकाशित होकर आ गई है।

करीब 300 शोध-पत्र सहित कुल 700 आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें दैनिक अखबारों से प्रकाशित भी शामिल हैं। विश्व की 25 विभिन्न देशों से प्रकाशित हुई है। जबकि  करीब 300 शोध-पत्रएवं आलेख भारत में ही विभिन्न जगहों से प्रकाशित हैं।
करीब एक दर्जन शोधार्थियों को इनके निर्देशन में पीएचडी की उपाधि मिल चुकी है, साथ ही कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इन्होंने रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।