Search
Close this search box.

BNMU पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु दो का चयन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु दो का चयन*

बीएनएमयू , मधेपुरा के दो स्वयंसेवक 05 से 14 नवम्बर, 2025 तक आई. टी. एम. विश्वविद्यालय परिसर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर- 2025 में भाग लेंगे। इस संबंध में राज्य स्तरीय चयन समिति के अनुशंसा के आलोक में क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने पत्र प्रेषित कर जानकारी दी है। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि विश्वविद्यालय से एक पुरुष स्वयंसेवक एवं एक महिला स्वयंसेविका का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए किया गया है। इनमें एम. एल. टी. कॉलेज, सहरसा के कर्ण सिंह तथा टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा के प्रिया राज के नाम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों चयनित प्रतिभागी को 05 नवम्बर की सुबह 9.00 बजे तक शिविर स्थल (ग्वालियर) पहुंचना है। वहां वे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिन्हें वहां चयन पाने में सफलता मिलेगी, वे 26 जनवरी, 2026 को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे।

डॉ. शेखर ने बताया कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु दो विद्यार्थियों का चयन होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। यह कुलपति प्रो. बी. एस. झा के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के सक्रिय सहयोग से ही संभव हो सका है।

READ MORE

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]