Search
Close this search box.

BNMU कुलपति ने किया गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन। 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुलपति ने किया गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन। 

——
75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी, 2024 (शुक्रवार) को कुलपति प्रोफेसर डॉ. विमलेन्दु शेखर झा के कर-कमलों से कुलपति पू. 10:05 बजे कुलपति आवासीय कार्यालय परिसर में तथा पू. 10:30 बजे विश्वविद्यालय प्रशासनिक परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि मधेपुरा सामाजिक न्याय की धरती है और उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें यहां महान समाजवादी विचारक भूपेंद्र नारायण मंडल के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय की सेवा का अवसर मिला। वे यहां सेवाभाव से कार्य करेंगे और सरकार एवं समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कुलपति ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें सामाजिक न्याय की धरती पर कुछ कार्य करने का अवसर मिला है। वे पहले से यहां आते रहे हैं और वे जब शिक्षक बने थे, तो बीएनएमयू एलएनएमयू का ही हिस्सा था।

कुलपति ने कहा कि वे पहले भी मधेपुरा आते रहे हैं। उन्हें पता है कि यहां के लोग काफी अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

कुलपति ने कहा कि वे सभी कार्य नियम-परिनियम के अनुरूप समयबद्ध रूप में करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। इसमें सभी पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है।

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. नवीन कुमार, कुलानुशासक डॉ. बी. एन. विवेका, सीसीडीसी इम्तियाज अंजूम, कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर, उपकुलकचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव आदि उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस जगमगा रहा है विश्वविद्यालय 

उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि उनकी जानकारी में पहली बार गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की रात विश्वविद्यालय जगमगा रहा है।‌ उन्होंने बताया कि सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता महामना भूपेन्द्र नारायण मंडल की 121 वां जन्मोत्सव को लगातार दस दिनों तक भूपेंद्र प्रतिमा स्थल, विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर लाइटिंग किया गया है। सोमवार 22 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक लगातार लाइटिंग रहेगी।

READ MORE

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज