Search
Close this search box.

Bihar श्रीभगवान सिंह घर आए…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज प्रख्यात लेखक-विचारक प्रोफेसर श्रीभगवान सिंह घर आए। उनके जैसे विद्वान सुहृद का आगमन सौभाग्य की बात ही तो है। खूब बातें हुईं। उन्होंने मेरी हाल में छपी पुस्तकें रुचि लेकर देखीं। वे गांधी विचार और दर्शन के मर्मज्ञ हैं, अनेक पुस्तकों के रचयिता हैं, इन दिनों वे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पर एक पुस्तक लिख रहे हैं। पिछले कई सालों से हम दोनों डॉ राजेंद्र प्रसाद के अवदान पर विचार-विनिमय करते रहे हैं। मैंने उनसे ‘इंडिया डिवाइडेड’ की चर्चा की, वे इस पुस्तक से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने लगभग सम्पूर्ण राजेन्द्र साहित्य ही मँगा लिया। आज वे पूरे मनोयोग से उनपर पुस्तक लिखने में जुटे हैं। हम बिहार विद्यापीठ और ब्रजकिशोर स्मारक प्रतिष्ठान गए, जो मुझे तीर्थ स्थान जैसा लगता है। हमारे साथ श्री अरविंद कुमार सिन्हा भी थे। जल्द ही हम फिर मिलेंगे।

-वरिष्ठ साहित्यकार शिवदयाल जी के फेसबुक वॉल से साभार।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]