Search
Close this search box.

Bihar राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने बी॰आर॰ए॰ बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की सीनेट की बैठक में भाग लिया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बी॰आर॰ए॰ बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की सीनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, परीक्षाफल का प्रकाशन एवं डिग्री वितरण ससमय सुनिश्चित करायें। सभी विश्वविद्यालय इनसे संबंधित कार्यों के लिए अपना सॉफ्टवेयर विकसित करें।

उन्होंने कहा कि बिहार का वैशाली विश्व में लोकतंत्र की जननी है। यहाँ के नालंदा विश्वविद्यालय में विश्व भर के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते थे। हमें बिहार में पुनः ऐसे शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना चाहिए ताकि यहाँ बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, बल्कि बाहर के विद्यार्थी विद्यार्जन के लिए बिहार में आ सकें। 

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में शोध कार्य को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय के शिक्षकों का शोध पत्र भी नियमित रूप से प्रकाशित होना चाहिए।

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी