Search
Close this search box.

प्रो. (डॉ.) उमा शंकर चौधरी होंगे बीएनएमयू के नए कुलसचिव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रो. (डॉ.) उमा शंकर चौधरी होंगे बीएनएमयू के नए कुलसचिव

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में भौतिकी विभागाध्यक्ष एवं अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो. (डॉ.) उमा शंकर चौधरी नए कुलसचिव होंगे। ये वर्तमान कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह का स्थान लेंगे, जो आगामी 30 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। राज्यपाल- सह-कुलाधिपति ने बिहार के विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों की सेवा शर्तों से संबंधित नियमों के आलोक में ‘बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976’ (अद्यतन संशोधित) की धारा 15 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बीएन एमयू के कुलपति द्वारा समर्पित तीन नामों के पैनल में से यह नियुक्ति की है। यह नियुक्ति 01 दिसंबर, 2026 से प्रभावी होगी। उनका कार्यकाल उन्हें अनुशंसित करने वाले कुलपति के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा, जिसकी अधिकतम अवधि 3 वर्ष या 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु (जो भी पहले हो) तक होगी। यदि अनुशंसित करने वाले कुलपति का पद रिक्त हो जाता है, तो भी कुलसचिव तब तक अपने पद पर बने रहेंगे जब तक कि नए कुलपति की अनुशंसा पर माननीय कुलाधिपति द्वारा किसी नए कुलसचिव की नियुक्ति नहीं कर दी जाती।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।