Search
Close this search box.

फांसी की सजा का विरोध करते हुए उठाया था मानवाधिकार का मुद्दा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समय-समय पर भारत सहित दुनियाभर में छोटी बच्चियों से बलात्कार एवं आतंकवादी हमले आदि में शामिल लोगों को फांसी की सजा (मृत्युदंड) देने की मांग उठती रही है। इसके साथ ही अनेक मानवाधिकारवादी कार्यकर्ता विभिन्न देशों में जारी फांसी की सज़ा मृत्युदंड) को समाप्त करने की मांग भी करते रहे हैं। कई बार सयुक्त राष्ट्र संघ में भी फांसी की सजा (मृत्युदंड) का मुद्दा उठा है और इसके पक्ष-विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए गए हैं।

बहरहाल, फांसी की सजा (मृत्युदंड) का मामला एक गंभीर सामाजिक-राजनीतिक एवं कानूनी मामला है और इस संबंध में किसी नतीजे पर पहुंचना आसान नहीं है।

यहां हम फांसी की सजा (मृत्युदंड) को लेकर प्रो. रामजी सिंह से जुड़े एक मामले से आप सबों को अवगत करा रहे हैं।

मालूम हो कि वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं कवि डॉ. ओमप्रकाश सामबे जी ने दर्शनशास्त्र विषय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने के उपरांत प्रो. रामजी सिंह के मार्गदर्शन में गांधी-विचार में पीएच. डी. कि उपाधि प्राप्त की है। इनके पिताजी श्री कामेश्वर प्रसाद जी एक विरल अधिवक्ता थे, जो जज की नौकरी छोड़ कर सरकारी वकील के रुप में वकलत करने लगे थे। उन्होंनै गंगा पार से आ रही नाव पर सवार एक ही समुदाय के कई लोगों के नरसंहार वाले केस में 09 आरोपियों को फांसी की सज़ा दिलवाई थी।

डॉ. सामने के गुरु प्रो. रामजी सिंह किसी भी व्यक्ति को फांसी की सजा देने के खिलाफ थे। उन्होंने इस मामले में भी फांसी की सजा का विरोध करते हुए मानवाधिकार का मुद्दा उठाया था। इससे रामजी बाबू के गांव-समाज के लोग भी उनके विरोधी हो ग ए थे। लेकिन डॉ. सामबे जैसे कुछ शिष्यों ने प्रो. सिंह का समर्थन किया था।

READ MORE