*मगध विवि में लगेगा दार्शनिकों का महाकुंभ: कुलपति ने किया दर्शन परिषद बिहार के 48वें वार्षिक अधिवेशन के ब्रोशर का विमोचन*
*19 से 21 दिसंबर तक मगध विश्वविद्यालय में होगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन*
*’प्रज्ञा दीपेन विश्वं प्रकाशयेत्’ की थीम पर देशभर के शिक्षाविद करेंगे वैचारिक मंथन*
बोधगया:
मगध विश्वविद्यालय परिसर आगामी दिसंबर माह में देशभर के नामचीन दार्शनिकों और शिक्षाविदों के वैचारिक महाकुंभ का गवाह बनेगा। मंगलवार को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने अपने कार्यालय में दर्शन परिषद बिहार के 48वें वार्षिक अधिवेशन के प्रथम घोषणा-पत्र (फर्स्ट अनाउंसमेंट एंड कॉल फॉर पेपर्स) और ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफ़ेसर जावेद अंजुम और वित्त अधिकारी श्री इंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 19 से 21 दिसंबर 2026 तक विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा किया जाएगा।
इस वर्ष अधिवेशन का केंद्रीय विषय ‘प्रज्ञा दीपेन विश्वं प्रकाशयेत्’ रखा गया है। यह विषय मुख्य रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा, दार्शनिक चिंतन, प्रज्ञा और नैतिक मूल्यों के आलोक में समकालीन वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित है। इस आयोजन का उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य में ज्ञान और विवेक की प्रासंगिकता को रेखांकित करना है। आयोजन समिति के अनुसार, इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से प्रख्यात शिक्षाविद, दार्शनिक, प्राध्यापक और शोधार्थी हिस्सा लेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस अकादमिक विमर्श में विभिन्न दार्शनिक विषयों पर शोध-पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा, साथ ही कई महत्वपूर्ण वैचारिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
अधिवेशन के आयोजन सचिव डॉ. राम नारायण मिश्रा और संयोजक डॉ. प्रियंका तिवारी ने इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि देशभर के विद्वानों और शोधार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
इस अवसर पर दर्शनशास्त्र विभाग ने देश के सभी शिक्षाविदों, शोधार्थियों और दर्शनशास्त्र के विद्यार्थियों से इस अधिवेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि वे अपने शोध-पत्रों और विचारों के माध्यम से इस अकादमिक विमर्श को और अधिक समृद्ध कर सकें।
*Magadh Varsity to Host 48th Darshan Parishad Bihar Session; VC Unveils Brochure*
*Highlights:*
*Three-day national conference to be held from December 19 to 21*
*Scholars nationwide to deliberate on the theme ‘Pragya Deepen Vishwam Prakashayet’*
BODH GAYA: The Magadh University campus is all set to host a major gathering of eminent philosophers and academicians from across the country this December. On Tuesday, the Vice-Chancellor of Magadh University officially released the ‘First Announcement and Call for Papers’ along with the brochure for the 48th Annual Conference of the Darshan Parishad Bihar at his office. The unveiling took place in the presence of Prof. Jawed Anjum, Professor at the Philosophy Department, and Finance Officer Mr. Indra Kumar Singh.
The three-day national conclave is being organised by the Postgraduate Department of Philosophy and will be held from December 19 to 21, 2026.
The central theme for this year’s session is ‘Pragya Deepen Vishwam Prakashayet’ (Let wisdom illuminate the world). The core objective of this theme is to highlight the relevance of the Indian knowledge tradition, philosophical thought, intellect, and ethical values in addressing and navigating contemporary global challenges.
According to the organising committee, the event is expected to witness widespread participation from renowned educationists, philosophers, professors, and research scholars representing various universities and premier educational institutions across India. The conference will feature extensive academic discourses, paper presentations on diverse philosophical subjects, and in-depth panel discussions.
Organising Secretary Dr. Ram Narayan Mishra and Convener Dr. Priyanka Tiwari expressed their firm commitment to making this national academic event a resounding success. They noted that comprehensive efforts are underway to ensure maximum participation of scholars and researchers from every corner of the country.
On this occasion, the Department of Philosophy issued an open call to all academicians, researchers, and students of philosophy to actively participate in the conference and enrich the ongoing academic discourse through their research papers and insights.














