विधान परिषद चुनाव-2026 में चुनाव आयोग ने रोमन अंक (I, II, III…) के साथ-साथ भारतीय अंक के अंतरराष्ट्रीय रूप (1, 2, 3…) को भी मान्य किया है। यह सराहनीय कदम है। इसमें यथासंभव और भी सरलता लाई जाए, ताकि सभी लोगों के मतों की गणना हो सके। तकनीकी कारणों से किसी के वोट को अवैध करना स्वस्थ लोकतंत्र की भावना के अनुकूल नहीं है।
आगे हम आयोग से मांग करते हैं कि चुनाव में वोटर बनाने की प्रक्रिया में भी सुधार किया जाए और जिस तरह आयोग द्वारा लोकसभा एवं विधानसभा के लिए वोटर बनाए जाते हैं, वैसे ही विधान परिषद में भी वोटर बनाए जाएं। अभी किसी व्यक्ति को हर बार चुनाव के पूर्व वोटर बनना पड़ता है, जो कि कदापि उचित नहीं है। अच्छा हो कि आयोग सभी शिक्षकों एवं सभी स्नातकों का डेटा लेकर सभी को बाय डिफॉल्ट वोटर बना दे।
#MLCElection2026
#कोशी_स्नातक_निर्वाचन_क्षेत्र
#बिहार_विधान_परिषद #ElectionCommissionOfIndia
#ElectionCommissionofIndia













